MAHAMAYA RAJKIYA  MAHAVIDYALAYA, SHRAWASTI

Affiliated to Maa Pateswari University, Balrampur

 
Affiliated to Maa Pateswari University, Balrampur Recognition of College Under Section 2(f) & 12 (B) of the UGC Act 1956. राज्य सरकार के अध्यादेश नियम–उपनियम के अनुसार पाठ्यक्रमों  के अन्तर्गत संचालित एवं सम्पन्न होता |
 

महाविद्यालय के बारे में-

महामाया राजकीय महाविद्यालय, की स्थापना महात्मा बुद्ध के सर्वाधिक २४ वर्षावास वाले व जैन तीर्थंकर सम्भवनाथ के पवित्र जन्मस्थान के क्षेत्र ,श्रावस्ती में उत्तर प्रदेश शासन के  आदेश सं०- 2119/15-उ .शि.-5-97-40 (168)/97 (11)-12(40) दिनांक 28-जून -1997  के द्वारा हुआ| तत्कालीन मुख्यमंत्री ,उ.प्र.सरकार सुश्री बहन मायावती जी के करकमलों द्वारा अधिगृहीत भूमि पर 11 जुलाई 1997 को इसका शिलान्यास संपन्न हुआ|पहले यह महाविद्यालय केवल महिलाओं हेतु था ,कालान्तर में सन 2007 में शासन द्वारा यहाँ पर सहशिक्षा(COEDUCATION)की व्यवस्था हुई| यह पूर्णतया शासन द्वारा पोषित है | सन 1997 से माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय,बलरामपुर,(उ0प्र0) से सम्बद्ध है | महाविद्यालय परिसर का कुल क्षेत्रफल 14.5  एकड़ है|वर्तमान में परिसर में  माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा से आच्छादित एक राजकीय इंटर कॉलेज निर्मित व संचालित है | यह महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा दि 2 एफ 12 बी० के अन्तर्गत है | इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला के 7 विषयों की मान्यता - हिन्‍दी,संस्कृत,अंग्रेजी,समाजशास्त्र,राजनीति विज्ञान,इतिहास एवं शारीरिक विज्ञानं  संचालित है| महाविद्यालय का परीक्षाफल सदैव उत्तम रहा है |

डॉ.धर्मेन्द्र कुमार 

प्राचार्य,महामाया राजकीय महाविद्यालय,श्रावस्ती,

 

Read More
 

About College

महामाया राजकीय महाविद्यालय,श्रावस्ती,(उ0प्र0) शासन के आदेश  सं०- 2119/15-उच्च  शिक्षा ,5-97-40(168)/97 दिनांक 28 जून 1997 के द्वारा स्थापित हुआ | यह पूर्णतया शासन द्वारा पोषित है |पहले डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय ,फैजाबाद,फिर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ,कपिलवस्तु और अब यह माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय,बलरामपुर,(उ0प्र0) से सम्बद्ध है | महाविद्यालय परिसर का कुल क्षेत्रफल 14.5  एकड़ है जिसमे एक एकड़ में राजकीय इंटर कॉलेज स्थापित है  | यह महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुदान द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा 2 एफ 12 बी० के अन्तर्गत है | इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला के 7 विषयों हिन्‍दी,संस्कृत,अंग्रेजी,समाजशास्त्र,राजनीति विज्ञान,इतिहास व शारीरिक शिक्षा संचालित है| महाविद्यालय का परीक्षाफल सदैव उत्तम रहा है |

इस महाविद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को ऐसी शिक्षा प्राप्त कराना है जिससे छात्राओं का पूर्ण शैक्षिक, बौद्धिक, मानसिक तथा बहुमुखी विकास हो सके ,जिससे वे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने ज्ञान द्वारा लोगों को लाभान्वित करके उनमें एकता, अखण्डता एवं विश्वबन्धुत्व की भावना का विकास कर सके |

हमारे महाविद्यालय का उद्देश्य समग्र, उद्देश्य-पूर्ण भेदभाव रहित एवं गुणवत्तापूर्वक शिक्षा के आधार द्वारा ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना है हमारे महाविद्यालय की दृष्टि शिक्षकों एवं छात्र / छात्राओं की शैक्षिक उत्कृष्टता हेतु समग्र शिक्षा प्रदान करना है..

Read More

Our Available Courses

Our Available Courses

 

स्नातक कला संकाय (बी0ए0)

हिन्‍दी,संस्कृत,अंग्रेजी,समाजशास्त्र,राजनीति विज्ञान,इतिहास,शारीरिक शिक्षा 

 

Read More

College Facilities

समृद्ध पुस्तकालय, इंटरनेट-सक्षम कंप्यूटर लैब, वाई-फाई कैंपस, खेल सुविधाएं (इनडोर/आउटडोर) और करियर काउंसलिंग सेल मुख्य सुविधाएं हैं। इसके हरभरा परिसर , चिकित्सा सहायता, पार्किंग, और सांस्कृतिक क्लब भी महत्वपूर्ण हैं जो छात्र जीवन को बेहतर बनाते हैं।

 

Our Affiliation

Our Affiliation.