About College

महामाया राजकीय महाविद्यालय,श्रावस्ती,(उ0प्र0) शासन के आदेश राजाज्ञा सं०-2119/15-उ.शि.-5-97-40(168)/97 दिनांक 28 जून 1997 द्वारा स्थापित महाविद्यालय है | यह पूर्णतया शासन द्वारा पोषित है | सन 1997 से महाविद्यालय डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,फैजाबाद से सम्बद्ध रहा ,उसके बाद 2015 से लेकर 2024 तक सिद्दार्थ विश्वविद्यालय ,कपिलवस्तु ,सिद्धार्थ नगर से सम्बद्ध रहा |24 मार्च 2024 को  माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय,बलरामपुर,(उ0प्र0)के स्थापना होने के बाद इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हो गया  | महाविद्यालय परिसर का कुल क्षेत्रफल 13.5 एकड़ है | इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला के 7 विषयों हिन्‍दी,संस्कृत,अंग्रेजी,समाजशास्त्र,राजनीति विज्ञान,इतिहास एवं शारीरिक शिक्षा की मान्यता प्राप्त थी ,दिनांक 25 मई 2026 को शासन ने स्नातक स्तर पर चार अन्य विषयों -गृह विज्ञान ,शिक्षाशास्त्र,भूगोल एवं चित्रकला ,वाणिज्य संकाय व परास्नातक स्तर पर इतिहास,समाजशास्त्र व हिन्दी की मान्यता प्रदान की |इस सत्र 2026-27 से विषयों के संचालन हेतु अस्थायी सम्बद्धता भी प्राप्त हो गयी है |महाविद्यालय का परीक्षाफल सदैव उत्तम रहा है |

   इस महाविद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को ऐसी शिक्षा प्राप्त कराना है जिससे छात्राओं का पूर्ण शैक्षिक, बौद्धिक, मानसिक तथा बहुमुखी विकास हो सके | जिससे वे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने ज्ञान द्वारा लोगों को लाभान्वित करके उनमें एकता, अखण्डता एवं विश्वबन्धुत्व की भावना का विकास कर सके |

हमारे महाविद्यालय का उद्देश्य समग्र, उद्देश्य-पूर्ण भेदभाव रहित एवं गुणवत्तापूर्वक शिक्षा के आधार द्वारा ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना है हमारे महाविद्यालय की दृष्टि शिक्षकों एवं छात्र / छात्राओं की शैक्षिक उत्कृष्टता हेतु समग्र शिक्षा प्रदान करना है..

Read More