About College

महामाया राजकीय महाविद्यालय,श्रावस्ती,(उ0प्र0) शासन के आदेश राजाज्ञा सं०- 1717/15-73(11)-12(40)/72 दिनांक 18-05-1973 के द्वारा स्थापित हुआ | यह पूर्णतया शासन द्वारा पोषित है | सन 1997 से माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय,बलरामपुर,(उ0प्र0) से सम्बद्ध है | महाविद्यालय परिसर का कुल क्षेत्रफल 10 एकड़ है | यह महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुदान द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा दिनांक 20-12-1987 से 2 एफ 12 बी० के अन्तर्गत है | इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला के 7 विषयों हिन्‍दी,संस्कृत,अंग्रेजी,समाजशास्त्र,राजनीति विज्ञान,गृहविज्ञान,इतिहास संचालित है| महाविद्यालय का परीक्षाफल सदैव उत्तम रहा है |

इस महाविद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को ऐसी शिक्षा प्राप्त कराना है जिससे छात्राओं का पूर्ण शैक्षिक, बौद्धिक, मानसिक तथा बहुमुखी विकास हो सके | जिससे वे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने ज्ञान द्वारा लोगों को लाभान्वित करके उनमें एकता, अखण्डता एवं विश्वबन्धुत्व की भावना का विकास कर सके |

हमारे महाविद्यालय का उद्देश्य समग्र, उद्देश्य-पूर्ण भेदभाव रहित एवं गुणवत्तापूर्वक शिक्षा के आधार द्वारा ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना है हमारे महाविद्यालय की दृष्टि शिक्षकों एवं छात्र / छात्राओं की शैक्षिक उत्कृष्टता हेतु समग्र शिक्षा प्रदान करना है..

Read More